1.अचानक सिर घूम जाता है। आंखों के सामने अंधेरा छाने लगता है। कुछ नजर नहीं आता। सारी धरती घूमती - सी नजर आती है , इसे चक्कर आने कहते हैं। चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं। हम इस आर्टिकल के द्वारा आपको बता रहे हैं चक्कर आने पर देशी तरीके से चक्कर आने की समस्या का समाधान हो सकता है। 2. चक्कर आने पर देशी तरीकों के बारे में आपको बताएंगे । अब सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि चक्कर आना किसे कहते हैं। कभी - कभी किसी को चक्कर आते हैं , थोड़ी देर तक बैठे रहने के बाद जैसे ही उठते हैं , आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। ऐसा लगता है कि चारों ओर की चीजें धूम रही है। यह तब होता है , जब मस्तिष्क में रक्त की पूर्ति कम हो जाती है। रक्तचाप में अचानक कमी से यह समस्या पैदा हो सकती है। घर में रखी चीजों द्वारा आप चक्कर आने की समस्या का समाधान कर सकते हो। तो जानते है देशी तरीकों के बारे में 3. चक्कर आने पर किए जाने वाले देशी तरीके ÷ पकने के बाद सूखी हुई लौकी (गिरा ) को डण्ठल की तरह से काट दें , ताकि अन्दर का खोखलापन दिखाई दें। अगर सूखा गूदा हो तो उसे निकाल दें। अब इसमें ऊपर तक पानी भर कर 12 घण्टे तक रखें। फिर हिलाकर पानी निकाल कर साफ़ कपड़े से छान लें। इस पानी को ऐसे बर्तन में भरें , जिसमें में आप अपनी नाक डूबों सकें। नाक डुबोकर जोर से सांस खींचें , ताकि पानी नाक से अन्दर चढ़ जाए। पानी खींचने के बाद नाक नीची करके आराम करें। इस देशी तरीके से चक्कर आने की समस्या खत्म हो जाती है। चक्कर आने पर तुलसी के रस में मिलाकर से या तुलसी के रस में शहद मिलाकर चाटने से चक्कर आना बंद हो जाता है। चक्कर आने पर धनिया पाउडर दस ग्राम तथा आंवले का पाउडर दस ग्राम लेकर एक गिलास पानी में भिगो कर रख दें। सुबह अच्छी तरह मिलाकर पी लें। इससे चक्कर आने बंद हो जाते हैं। 4. सिर चकराने पर आधा गिलास पानी में दो लौंग डालकर उसे उबाल लें और फिर उस पानी को पी लें। इस पानी को पीने से लाभ मिलता है। 10 ग्राम आंवला , 3 ग्राम काली मिर्च , और 10 ग्राम बताशों को पीस लें। 15 दिनों तक रोजाना इसका सेवन करें। चक्कर आना बंद हो जाएगा। 5. जिन लोगों को चक्कर आते हैं उन्हें दोपहर के भोजन के 2 घण्टे पहले और शाम के नाश्ते में फलों का जूस पीना चाहिए। रोजाना जूस पीने से चक्कर आने बंद हो जाएंगे। लेकिन ध्यान रखें कि जूस में किसी प्रकार का मीठा या मसाला नहीं डालें सदा जूस पियें। जूस की जगह चाहें तो ताज़े फल भी खा सकते हैं। 6. नारियल का पानी रोज पीने से भी चक्कर आने बंद हो जाते हैं। चाय व कॉफी कम पीनी चाहिए। अधिक चाय व कॉफी पीने से भी चक्कर आते है। 20 ग्राम मुनक्का देशी घी में सेंककर सेंधा नमक डालकर खाने से चक्कर बंद हो जाते हैं। 7. खरबूजे के बीजों को पीसकर घी में भुन लें। अब इसकी थोड़ी - थोड़ी मात्रा सुबह-शाम लें , इससे चक्कर आने की समस्या में बहुत लाभ होता है। ✍️ मंजीत सनसनवाल