धार्मिक महत्वत्ता के साथ नारियल के और भी अनेक फायदे हैं ÷
ALL IN ONE NEWS
दिसंबर 23, 2024
0
धार्मिक महत्वत्ता के साथ नारियल अनेक बीमारियां में लाभकारी होता है। नारियल खाने से दूर होती है नकसीर , अनिद्रा और पेट जैसी कई समस्यायें। नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। ऐसा इसकी धार्मिक महत्वत्ता के साथ - साथ औषधि गुणों के कारण कहा जाता है। नारियल में पोटैशियम , खनिज , कैल्शियम मैग्नीशियम , विटामिन और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पायें जाते हैं। नारियल कई बीमारियों के इलाज में काम आता है। नारियल में वसा और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है , इसलिए नारियल मोटापे से भी निजात दिलाने में मदद करता है , तो जानिए इस आर्टिकल के माध्यम से नारियल के चमत्कारी गुणों के बारे में। नारियल के लाभ ÷ 1.नकसीर के लिए ÷ नकसीर की समस्या कई लोगों को हो सकती है। नाक से खून निकलने पर कच्चे नारियल के पानी का सेवन नियमित रूप से करना फायदेमंद होता हैं। अगर खाली पेट नारियल का सेवन किया जाए तो खून का बहाव बंद हो जाता है। 2. दिमाग के लिए ÷ नारियल खाने से दिमाग की याद रखने की शक्ति बढ़ती है। नारियल की गरी में बादाम , अखरोट एवं मिश्री मिलाकर हर रोज खाने से दिमाग की स्मृति बढ़ती है। बच्चों का दिमागी विकास होता है। 3.मुहासे के लिए ÷ मुंहासे से निजात दिलाने में भी नारियल बहुत फायदेमंद होता हैं। नारियल के पानी में खीरे का रस मिलाकर सुबह-शाम नियमित रूप से लगाने से चेहरे के दाग़ - धब्बे मिटते हैं और चेहरा सुंदर एवं चमकदार होता है। नारियल के तेल में नींबू का रस अथवा ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लेप करने से भी मुंहासे समाप्त होते है। 4. वजन घटाने के लिए ÷ मोटापा कम करने में नारियल बहुत फायदेमंद है। नारियल में कोलेस्ट्रॉल और वसा नहीं होता है। इसलिए नारियल का सेवन करके वजन को घटाया जा सकता है। मोटे लोगों को नारियल का सेवन करना चाहिए। 5.अच्छी नींद के लिए ÷ अगर नींद न आने की समस्या है तो नारियल का सेवन कीजिए। नियमित रूप से रात के खाने के बाद आधा गिलास नारियल का पानी पीना चाहिए। इससे नींद न आने की समस्या खत्म होती है और नींद अच्छी आती है । 6. सिरदर्द के लिए ÷ नारियल तेल में बादाम को मिलाकर तथा बारीक पीसकर सिर पर लेप लगाना चाहिए। इससे सिरदर्द में तुरंत आराम होता है। 7.रुसी के लिए ÷ बालों में की समस्या के लिए नारियल का तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी एवं खुरकी से छुटकारा मिलता है। 8.पेट के लिए ÷ पेंट में कीड़े होने पर सुबह नाश्ते के समय तक चम्मच पिसा हुआ नारियल का पाउडर सेवन करने से पेट के कीड़े बहुत जल्दी मर जाते हैं। ✍️ MANJEET SANSANIWAL