अक्सर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। शिशु के जन्म के बाद महिलाएं जल्द से जल्द बढ़े हुए वजन से छुटकारा पाकर खुद को फिट रखना चाहती है। लेकिन की बार नतीजे उनकी उम्मीदों के खिलाफ आतें हैं। ऐसे में कई बार वे तनाव को भी शिकार हो जाती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताते है कि गर्भावस्था के बाद आप खुद को कैसे फिट रख सकती है। जानिए कुछ देशी तरीकों के बारे में जो शरीर को बिना नुकसान पहुंचाए आपको फिट बनाएंगे। 1. सही आहार का चुनाव करें - अपना आहार चुनने से पहले यह सुनिश्चित कर लें उसमें फ़ैट और शुगर की मात्रा अधिक नहीं हो। जिस आहार में जरूर पोषक तत्व हो उन्हें अपने डायट चार्ट में शामिल करें। जंक फूड व वसा युक्त आहारों को दूर से ही सलाम कर दें। ताज़े फल दहीं , सब्जियां व लो फैट डेयरी उत्पादों का ही प्रयोग करें। पास्ता , ब्रेड , दलिया , अंडे , नट्स व ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन कर सकते हैं। 2. भोजन करना नहीं छोड़ें ÷ अक्सर लोग वजह कम करने के लिए एक समय का भोजन नहीं करते है। उन्हें लगता है कि इससे उनका वजन जल्द कम हो जाएगा। लेकिन यह धारणा बिल्कुल ग़लत है। ऐसा करने से आप भूख लगने के कारण स्कैक्स व अन्य चीजें खा लेते हैं जो वजन बढ़ाती है । इसलिए खाना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। खासकर सुबह का नाश्ता जरूर करें क्योंकि सुबह - सुबह शरीर को ऊर्जा की जरूरत ज्यादा होती है। 3.थोडा - थोड़ा कई बार खाएं ÷ खाना छोड़ने की जगह आप दिन भर में कई बार खाएं लेकिन थोड़ा - थोड़ा। अक्सर खाना खाने के बाद जब आपको भूख लगती है तो आप स्नैक्स का सहारा लेती है जो आपका वजन बढ़ाता है। दिन में कई बार थोड़ा - थोड़ा खानें से आप स्नैक्स से तो दूर रहेंगी ही साथ ही शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे। 4.व्यायाम भी जरूरी ÷ संतुलित आहार के साथ आप को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम से आप तनाव व अनिद्रा की समस्या से निजात पा सकती है। खुद को फिट रखने के लिए आप योगा व एरोबिक्स भी कर सकती हैं। 5.ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ÷ दिन में कम से कम दस गिलास पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ व फैट को बाहर निकालने में मदद मिलती है। आप अच्छा महसूस करती है। पानी आपके शरीर में नमी बनाए रखता है।
6.स्तपान कराएं ÷ गर्भावस्था के बाद खुद को फिट रखने के लिए स्तनपान कराना एक अच्छा विकल्प है। इससे आप जल्दी ही अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकती हैं। जब आप नियमित स्तनपान कराती है तो शरीर से 500 कैलोरी क्षय होती है। इसलिए आप जितना ज्यादा स्तनपान कराएंगी वो आपके और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होगा। 7. पर्याप्त नींद लें ÷ उचित खान पान व व्यायाम के साथ - साथ पर्याप्त नींद भी जरूरी है। अक्सर गर्भावस्था के बाद शिशु की देखभाल के कारण महिलाएं अपनी नींद पूरी नहीं कर पातीं। जिसके कारण भूख पर नियंत्रण करने वाले हार्मोन पर असर पड़ता है। इसी के चलते आप ओवर डाइटिंग करने लगती है। नतीजतन आपका वजन बढ़ने लगता है। ✍️ MANJEET SANSANIWAL