दिल्ली में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मध्य दिल्ली में लेकर पूर्वी ,उतरी और बाहरी व पश्चिम दिल्ली में खासतौर पर अनाधिकृत और ग्रामीण इलाकों में जलभराव से स्कूल में आने - जाने में छात्रों को दिक्कत हुई। सड़कों पर भी जलभराव के कारण यातायात धीमा रहा। राजधानी में शुक्रवार को दिनभर हुई वर्षा से रिहायशी इलाकों में जलभराव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। मध्य दिल्ली से लेकर पूर्वी, उत्तरी, और बाहरी व पश्चिमी दिल्ली में खासतौर अनधिकृत और ग्रामीण इलाकों में भी जलभराव हो गया। निचले इलाकों में जलभराव से स्कूल आने-जाने में छात्रों को दिक्कत हुई। सुबह से हो रही वर्षा के कारण कई लोगों ने सप्ताहांत होने में अचानक ही दफ्तर से छुट्टी ले ली। राहत की बात रही कि सप्ताहांत होने और लोगों के छुट्टी पर होने से सड़कों पर यातायात कम रहा। इसकी वजह से कहीं गंभीर जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हुई। हालांकि बीच-बीच में हुई तेज वर्षा के कारण वाहनों की रफ्तार जरूर धीमीं हो गई। कई स्थानों पर सिग्नल ठप होने की वजह से उसे मैनुअल चलाना पड़ा। प्रमुख मार्गों पर इस तरह का जलभराव नहीं हुआ, जैसा कि मानसून के दौरान होता है, लेकिन सड़कों के किनारे पानी जमा होने से थोड़े-थोड़े समय के लिए यातायात धीमा रहा। मध्य दिल्ली की बात करें तो सदर बाजार, बल्लीमारान, मटियामहल, चांदनी चौक, दरियागंज में सड़कों पर कूड़ा होने से कीचड़ होग। वहीं, इंद्रप्रस्थ पार्क, सिविक सेंटर के पास एसपीएम मार्ग, जाकिर हुसैन कालेज के पास हल्का जलभराव सड़कों पर रहा। कश्मीरी गेट में चुनाव आयोग के पास भी जल निकासी की व्यवस्था सही न होने से सड़क पर जलभराव हो गया। इसी तरह बाहरी दिल्ली के किराड़ी, कराला, मुंडका, रोहतक रोड आदि क्षेत्रों में जलभराव से दिक्कत रही। दिनभर वर्षा का प्रभाव यातायात पर भी दिखा। बाहरी रिंग रोड पर जलभराव से वाहन रेंग-रेंग कर चले। किराड़ी इलाके के 70 फुटा रोड पर दो-दो फीट पानी भर गया। हिंद विहार स्थित 40 फुटा रोड, मीठा पानी, अगर नगर, कटारिया रोड पर जलजमाव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्या समस्याएं रही ÷ दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली चौक और मोदी फ्लाईओवर के पास जलजमाव रहा। वहीं, मूलचंद अंडरपास, लाजपत नगर फ्लाइओवर, नेहरू प्लेस व कालकाजी फ्लाईओवर के पास स्थिति सामान्य रही। लाड़ो सराय में टीबी हास्पिटल के पास पुराना नीम का पेड़ गिरने से एक आटो, एक आइ-10 कार व एक स्कूटी दब गए। वहीं ईस्ट आफ कैलाश स्थित राजा धीर सेन मार्ग पर एक पेड़ गिरा। गलियां पानी से लबालब ÷ पूर्वी दिल्ली में मंडावली पुलिया, पांडव नगर अंडरपास, पटपड़गंज अंडरपास, सबोली, मंडोली, भजनपुरा, करावल नगर, मुस्तफाबाद, खजूरी खास, सादतपुर, सभापुर जैसे इलाकों में गलियां पानी से लबालब हो गईं। इन गलियों से निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। सबोली की गलियों में कीचड़ जमा हो गया। सुबह से हो रही वर्षा की वजह से लोगों को अपने दफ्तर, दुकानों और गंतव्य तक जाने में देरी हुई। भीगने से बचने के लिए दोपहिया वाहन चालक व राहगीर फ्लाईओवर के नीचे और बस शेड में खड़े नजर आए। दिन में भी लोग वाहनों की लाइटें जलाकर चलते दिखे।
मंडावली निवासी आलोक कुमार ने बताया कि गली में पानी भरने से दुकान से सामान लाना भी मुश्किल हो गया था। पानी में जाने पर पैरों में गलन महसूस होती है। भजनपुरा निवासी गणेश शर्मा ने बताया कि सुबह से होने वाली वर्षा के कारण बहुत मुश्किलों से आफिस पहुंचा गया है। आधे घंटे के रास्ते को तय करने में डेढ़ घंटा लग गया। ✍️ मंजीत सनसनवाॅल