https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1494766442523857 Trump के राष्ट्रपति बनते ही शुरूआत शुरू

Trump के राष्ट्रपति बनते ही शुरूआत शुरू

0

Trump   के राष्ट्रपति बनते ही शुरूआत शुरू


              US NEWS 

 

👉  अमेरिका में सैंकड़ों अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें निर्वासित किया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेम सचिव कैरोलिन लेविट  ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया और सैन्य विमान का उपयोग करके सैकड़ों को निर्वासित किया है। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने का फैसला किया है।


डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन लगातार अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी बीच गुरुवार को अमेरिका में  सैकड़ों अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें निर्वासित किया गया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है और सैन्य विमान का उपयोग करके सैकड़ों को निर्वासित किया है।



👉 ट्रंप प्रशासन ने 538 अवैध अप्रवासियों अपराधियों को गिरफ्तार किया  ➡️ 


 कैरोलिन लेविट ने कहा,"ट्रम्प प्रशासन ने 538 अवैध अप्रवासी अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक संदिग्ध आतंकवादी, ट्रेन डी अरागुआ गिरोह के चार सदस्य और नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के दोषी कई अवैध अपराधी शामिल हैं।"


उन्होंने कहा, "ट्रंप प्रशासन ने सैकड़ों अवैध अप्रवासी अपराधियों को सैन्य विमानों के  जरिए निर्वासित भी किया। इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान अच्छी तरह से चल रहा है। वादे किए गए। वादे पूरे किए गए।"  व्हाइट हाउस ने आगे कहा कि हमारे देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए  सरकार द्वारा यह एक छोटी सी झलक है।



👉 राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के की अहम फैसले  ➡️



राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कई अहम फैसले लिए। उन्होंने सबसे पहले बाइडन प्रशासन के 78 फैसले रद कर दिए। वहीं, यूएस-मेक्सिको सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। इसके अलावा ट्रंप ने एलान कर दिया कि मैक्सिको सीमा पर फिर से दीवार बनाई जाएगी।


रक्षा विभाग ने बुधवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रपति ट्रंप के आव्रजन आदेशों को पूरा करने के लिए दक्षिणी सीमा पर अतिरिक्त 1,500 सैनिक भेजे जाएंगे। वहां पहले से ही लगभग 2,500 अमेरिकी राष्ट्रीय गार्ड और रिजर्व बल मौजूद हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से सैनिक या यूनिट जाएंगी।

                           ✍️ मंजीत सनसनवाल 🤔 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Followers

To Top