https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1494766442523857 डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध रूप से अमेरिका आए लोगों को वापस उनके देश भेजा गया

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध रूप से अमेरिका आए लोगों को वापस उनके देश भेजा गया

0

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध रूप से अमेरिका आए लोगों को वापस उनके देश भेजा गया

 


डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद एक महीने में जहां 376600 अवैध रूप से अमेरिका आए लोगों को वापस उनके देश भेजा गया। वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के अंतिम वर्ष में प्रत्येक महीने औसतन 57000 लोगों को अमेरिका से बाहर किया गया। यह जानकारी अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग के आंकड़ों से सामने आई है।



 अमेरिका की ट्रंप सरकार ने दावा किया है कि वर्तमान राष्ट्रपति के एक महीने के कार्यकाल में पूर्व की बाइडन सरकार की तुलना में घुसपैठियों को निर्वासित करने की रफ्तार कम रही है।



ये हैं निर्वासित किए लोगों गए लोगों का आंकड़ा ➡️


 डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद एक महीने में जहां 37,660 अवैध रूप से अमेरिका आए लोगों को वापस उनके देश भेजा गया, वहीं जो बाइडन के कार्यकाल के अंतिम वर्ष में प्रत्येक महीने औसतन 57,000 लोगों को अमेरिका से बाहर किया गया।


यह जानकारी अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग के आंकड़ों से सामने आई है। ट्रंप सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार निर्वासित करने वालों की संख्या आने वाले महीनों में बढ़ेगी। विदित हो कि ट्रंप अवैध रूप से रह रहे लोगों को देश से बाहर करने को चुनावी मुद्दा बनाकर जीते हैं।



अमेरिका में कर्मचारियों की छंटनी से जंगल में आग का खतरा बढ़ा ➡️


 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर सरकार का खर्च कम करने के लिए संघीय कर्मचारियों की सामूहिक छंटनी की जा रही है। हजारों अमेरिकी वन सेवा कर्मचारियों के करियर को समाप्त किया गया है।


बर्खास्त कर्मचारियों ने कहा कि इससे जंगल की आग को रोकने और लड़ने में मदद करने के लिए कम लोग और कम संसाधन उपलब्ध होंगे। इसके कारण पश्चिम में और भी विनाशकारी आग का खतरा बढ़ जाएगा।



लास एंजिल्स में लगी भंयकर आग के तुरंत बाद हुई छंटनी ➡️


 वन सेवा में छंटनी पिछले महीने लास एंजिलिस में लगी भयंकर आग के तुरंत बाद हुई है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने जंगलों से ज्वलनशील मलबे को हटाया, अग्निशामकों का समर्थन किया उनकी छंटनी से सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा है। अमेरिकी फारेस्ट सर्विस पार्टनरशिप कोआर्डिनेटर पद से हटाई गईं तान्या टा‌र्स्ट ने कहा कि मैं इससे डरी हुई हूं। यह 100 प्रतिशत सुरक्षा से जुड़ा मामला है।



कर्मचारियों की कटौती को ख़ास खतरा ➡️ 


 उन्होंने 2018 में 85 लोगों की जान लेने वाली घातक पैराडाइज आग को याद किया। मोंटाना में हेलेना-लुईस और क्लार्क नेशनल फारेस्ट में भूमि प्रबंधन और पर्यावरण नियोजन से संबंधित मेलानी मैटाक्स ग्रीन को भी नौकरी से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि आग से निपटने के उनके प्रयासों में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है जहां शहर वन भूमि की सीमा पर हैं। कर्मचारियों की कटौती से उन शहरों को खतरा है।



गैर - अग्निशमन कर्मचारियों को नौकरी से निकाले के ट्रंप के निर्देश का समर्थन ➡️


 हाल ही में वन सेवा की देखरेख करने वाले अमेरिकी कृषि विभाग ने कहा कि सचिव ब्रुक रोलिंस लगभग 2,000 प्रोबेशनरी, गैर-अग्निशमन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के ट्रंप के निर्देश का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यकुशलता के लिए था।

                      ✍️   मंजीत सनसनवाल 🤔 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Followers

To Top