हरियाणा बजट 2025 शुरू होने जा रहा है। इससे पहले सीएम नायाब सिंह सैनी ने एक अच्छी खबर दी है , मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में महिलाओं को 2100 रुपए देने का ऐतिहासिक प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने बवानी खेड़ा में जन - आशीर्वाद सभा को सम्बोधित करते हुए हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी। दो मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर एक तरफा माहौल बना है। बुधवार को मुख्यमंत्री बवानीखेड़ा कस्बा में चेयरमैन उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी सुंदर अत्री के समर्थन में जन आशीर्वाद सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दी और कहा सात मार्च को हरियाणा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। भाजपा अपने विधानसभा के चुनावी वायदे को पूरा करने की तरफ बड़ा कदम बढ़ा रही है। इसके तहत महिलाओं को 2100 रुपये देने का प्रविधान वर्तमान बजट में किया जाएगा।
लोगों को 30 गज के प्लाॅट दिए गए ➡️
मुख्यमंत्री ने जन आशीर्वाद सभा में भाजपा की नीतियों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा उनकी सरकार ने अपने पहले 100 दिन के दौरान नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम की जमीन पर 15 हजार 440 परिवारों को प्रदेश के 14 शहरों में 30-30 गज के प्लॉट देने का कार्य किया है।
हरियाणा की BJP सरकार ने अपने 100 दिन के कार्य के कार्यकाल को पूरा करने के दौरान किसानों को व पट्टेदारों को जमीन का मालिकाना हक दिलवाया है। गांव की पंचायत भूमि में 20 साल से मकान बनाकर रहने वालों को कैबिनेट में निर्णय लेकर उन्हें मालिकाना हक देने का कार्य किया राज्य सरकार ने किया है।
500 रुपए में गैस सिलेंडर ➡️
Bjp के विशेष कार्यों में महिलाओं को 500 रूप गैस सिलेंडर देना मुख्य कार्य है। कांग्रेस युवाओं को रोजगार देने के नाम पर झूठे वादे करती रही तथा विधानसभा चुनाव में रिजल्ट ना निकालने को लेकर न्यायालय में चलीं गईं , वहीं सरकार बनते ही उन्होंने 25 हजार युवाओं को बैगर पर्ची खर्च के नौकरी देने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने की ज़िलों का किया दौरा ➡️
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने नगर निकाय चुनाव के दौरान पानीपत, करनाल, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, मानेसर, सोहना व रादौर का दौरा किया। इस दौरान उन्हें यह आभास हुआ कि भाजपा के पक्ष में नगर निकाय चुनाव में एकतरफा माहौल है तथा यहां की जनता आने वाले दो मार्च को भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।
इस मौके पर उन्होंने बवानीखेड़ा से नगर पालिका चेयरमैन पद के प्रत्याशी सुंदर अत्री को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों व पीजीआइ में कोई भी व्यक्ति निश्शुल्क डायलिसिस करवा सकता है।
बुजुर्गो को 5 लाख रुपये के इलाज के इलाज की सुविधा ➡️
इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को पांच लाख रुपये इलाज की सुविधा दी गई है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता को बरगलाया, जबकि भाजपा ने धरातल पर कार्य किया।भाजपा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि बवानीखेड़ा में भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगवाई में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। इसलिए बवानीखेड़ा की जनता भी भाजपा प्रत्याशी सुंदर अत्री को चेयरमैन चुनेगी और भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाएगी।
✍️ मंजीत सनसनवाल 🤔