केन - बेताब परियोजना के शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा जब आज़ादी के 75 साल हो चुके हैं तो जरा हिसाब लगाया जाएं जहां कांग्रेस सरकार थी वहां क्या हुआ। मैं दावे के साथ कहता हूं कि जब भी भाजपा को देश की सेवा करने का मौका मिला है , हमने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर विकास के कार्यों में सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में बुधवार को केन- बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन भी किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू किया , उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत बुंदेलखंडी में की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज पूरी दुनिया क्रिसमस मना रही है। मैं देश और दुनिया भर में ईसाई समुदाय को क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं। मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है। मैं मध्य प्रदेश की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। इस एक साल में मध्य प्रदेश में विकास को नई गति मिली है।' कांग्रेस की निति खराब थी ÷ आज सात दशक बाद भी देश के अनेक राज्यों के बीच पानी को लेकर कुछ न कुछ विवाद है। जब पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक, कांग्रेस का राज था, तब ये विवाद आसानी से सुलझ सकते थे। कांग्रेस की नीयत खराब थी, उसने वो प्रयास नहीं किए। जहां कांग्रेस थी , वहां क्या हुआ ÷ पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
जब आजादी के 75 साल हो चुके हैं तो जरा हिसाब लगाया जाए जहां कांग्रेज सरकार थी वहां क्या हुआ,
जहां मिली-जुली सरकार थीं, वहीं जहां भाजपा सरकार थी, वहां क्या हुआ,
मैं दावे के साथ कहता हूं कि जब भी भाजपा को देश की सेवा करने का मौका मिला है,
हमने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जनहित, जनकल्याण और विकास के कार्यों में सफलता हासिल की है। केंद्रीय जल आयोग के पीछे बाबा साहब का हाथ ÷ पीएम मोदी ने बाबा साहब आंबेडकर को जल शक्ति योजनाओं का क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जलआयोग के पीछे बाबा साहब आंबेडकर का हाथ था। लेकिन कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब को क्रेडिट नही दिया। सभी कामों के लिए एक व्यक्ति को क्रेडिट दिया गया। ✍️ MANJEET SANSANIWAL