https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1494766442523857 सुरक्षाबलों ने कुलगाम में पांच आतंकियों को मार किया ÷

सुरक्षाबलों ने कुलगाम में पांच आतंकियों को मार किया ÷

0

 जम्मू - कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पांच आतंकियों के मारें जाने खबर है। बुधवार रात से ही सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर रखी थी। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी । सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में पांच आतंकियों के मारें जाने की सूचना है।                                                                     जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना के जवानों ने मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया। सेना के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि पांच आतंकी ढेर हो गए हैं।


अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल ने संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बुधवार रात जिले के बेहीबाग इलाके के कद्दर में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। कुछ देर बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। आतंकवादियों ने सुरक्षाबल पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की                                        
भारतीय सेना की चिनार कोर ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया  ÷      जवानों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। वहीं, इस अभियान में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि पांच आतंकवादियों के शव बगीचों में पड़े हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है।

भारतीय सेना की चिनार कोर ने अपने आधिकारिक एक्स पर कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया।जवानों की गतिविधि के बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध और भारी मात्रा में गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।                                                                                                                              20 अक्टूबर को गांदरबल जिले में हुआ था आंतकवादी हमला ÷  बता दें कि इससे पहले गगनगीर, गांदरबल और जम्मू-कश्मीर में कई अन्य आतंकवादी हमलों में नागरिकों की हत्या में शामिल एक आतंकवादी श्रीनगर में एक मुठभेड़ में मारा गया था।                                                                                          आतंकियों का सफाया जारी ÷     जम्मू-कश्मीर से आतंकियों का सफाया जारी है। सुरक्षाबल लगातार दहशतगर्दों को ढेर कर रहे हैं। इससे पहले सेना के जवानों ने बांदीपोरा में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया था। तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ने फायरिंग शूरू कर दी थी।                                               

सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए आतंकियों की हुई पहचान  ÷   यासिर जावेद
.आदिल हजाम
.मुश्ताक इट्टू
.इरफान लोन
.आसिफ शेख
नोट- पुलिस ने आधिकारिक तौर पर नाम की पुष्टि नहीं की है।                                              ✍️  MANJEET SANSANIWAL               

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Followers

To Top