हाल ही में अज़रबैजान का एक विमान लैंडिंग के समय क्रैश के समय क्रैश हुआ था। इसकी चर्चा थमी नहीं की ऐसा ही हवाई हादसा दक्षिण कोरिया में रविवार को हो गया। साउथ कोरिया के मुआन में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते वक्त रनवे पर विमान फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 181 लोग सवार थे। इनमें से 120 की मौत हो गई। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।दक्षिण कोरिया में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान रनवे से फिसल गया। इस हादसे में 179 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं लोगों को बचाया गया है और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।बताया जा रहा है कि यह विमान थाईलैंड से लौट रहा था। दक्षिण कोरिया के मुआन जब यह विमान एयरपोर्ट पर उतर रहा था। इस दौरान रनवे पर फिसल गया और एक दीवार से जा टकराया। इसके चलते विमान में आग लग गई। विमान में कैसे लगी आग ÷ कोरिया टाइम्स के अनुसार, 173 कोरियाई, दो थाई यात्री और छह चालक दल के सदस्य जेजू एयर की उड़ान में सवार थे, जो थाईलैंड से सुबह 1 बजकर 30 मिनट पर रवाना हुई थी और सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर हवाई अड्डे पर उतरनी थी।
जानकारी के अनुसार, विमान ने शुरू में लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उतर सका। इसके बाद यह हवाई अड्डे के चक्कर लगाता रहा और फिर से उतरने का प्रयास किया, लेकिन रनवे पर फिसल गया। इसके बाद विमान रनवे के अंत में दीवार से टकरा गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना के 43 मिनट बाद आग को बुझाया गया।कब हुआ हादसा ÷ केबीएस वर्ल्ड' के अनुसार कोरिया एयरपोर्ट कॉर्पोरेशन और दक्षिण जिओला स्टेट के फायरब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह सुबह स्थानीय समय 9:07 बजे 175 यात्रियों और छह फ्लाइट अटेंडेंट को लेकर थाईलैंड से आ रही जाजू एयर का फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रही थी। तभी यह हादसा हुआ। दो ही लोगों को जीवित निकाला ÷ योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार जेजू एयरलाइंस का विमान 2216 थाईलैंड से लौट रहा था। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अब तक दो लोगों को बचाया जा चुका है। यात्रियों को विमान के पिछले हिस्से से बाहर निकाला जा रहा है। विमान में कुल 181 लोग थे। इनमें से 175 यात्री और छह फ्लाइट के क्रू मेंबर थे। दुर्धटना पक्षियों के टकराने से हुई ÷ दुर्घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। यह भी माना जा रहा है कि संभवत: दुर्घटना पक्षियों के टकराने की वजह से हुई, जिस कारण से लैंडिंग के वक्त गियर में तकनीकी खराबी आ गई। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने कहा कि हादसे के बाद लगी आग लगभग बुझा दी गई है। खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। जिन दो लोगों को विमान से जीवित निकाल लिया गया, उनमें एक यात्री और एक चालक दल का मेंबर है। अज़रबैजान का विमान भी हुआ था क्रैश ÷ अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 विमान बाकू से रूस के चेचेन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था। मगर ग्रोज्नी में कोहरे की वजह से विमान उतर नहीं सका। इसके बाद वह कैस्पियन सागर की तरफ बढ़ा। मगर वह अपना मूल रास्ता भटक चुका था। कुछ ही देर में अकताऊ शहर में सागर के तट पर विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान मे सवार 29 यात्रियों को बचा लिया गया। ✍️ मंजीत सनसनवाल