IPL - 2025
👉 महेंद्र सिंह धोनी ने अब सिर्फ IPL में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं । दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग के अगले सीजन से पहले (यानी 2025 में होने वाली IPL लीग ) अपने शहर रांची स्थित देवड़ी माता के दर्शन किए। धोनी के लिए इस मंदिर का बड़ा महत्व है। वह कई बार इस मंदिर में अहम टूर्नामेंट से पहले दिखाई दिए हैं और आर्शीवाद लेते नजर आएं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। साल 2020 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के अगले सीजन से पहले धोनी ने माता रानी का आर्शीवाद लिया है।
धोनी ने अपने ही शहर रांची स्थित दिउड़ी गांव में मां देउड़ी मंदिर के दर्शन किए। ये मंदिर शहर के सबसे प्रचीन मंदिरों में से एक है। धोनी आईपीएल के हर सीजन से पहले या फिर किसी बड़े टूर्नामेंट से पहले इस मंदिर के दर्शन करते हैं।
👉 मंदिर में दर्शन करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल ➡️
धोनी गुरुवार को मंदिर पहुंचे थे और वहां की उनकी कुछ फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में धोनी मंदिर में दर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हरी टीशर्ट में धोनी मंदिर के पुजारी के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी ने साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप से पहले भी इस मंदिर के दर्शन किए थे और फिर ट्रॉफी जीतकर लौटे थे। साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भी वह इस मंदिर में गए थे और ट्रॉफी जीतकर वापस आए थे।
साल 2023 में धोनी ने आईपीएल की शुरुआत से पहले इस मंदिर के दर्शन किए थे। इस साल भी धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने खिताब अपने नाम किया था।
👉 धोनी की IPL के सफल कप्तानों में गिनती ➡️
धोनी को इस साल आईपीएल में बतौर अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया गया है। इसी कारण चेन्नई सुपर किंग्स को उन्हें अपने साथ जोड़ने में ज्यादा रकम खत्म नहीं करनी पड़ी। धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने पांच बार आईपीएल जीता है। पिछले साल उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी थी। टीम काफी कोशिश के बाद भी प्लेऑफ में नहीं जा सकी थी।
✍️ मंजीत सनसनवाल 🤔