MS धोनी की एक आदत बुरी
👉 भारतीय टीम के पूर्व कप्तान MS धोनी के बारे में कहा जाता है कि जब वह टीम इंडिया के कप्तान थे तो उनका कमरा हमेशा खुला रहता था ताकि साथी खिलाड़ी कभी भी उनके पास आकर बैठ सकें और अपनी बात रख सकें। हालांकि मैदान के बाहर धोनी से संपर्क करना काफी मुश्किल है। इस बात को उनके अच्छे दोस्त रोबिन उथप्पा ने भी माना है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दुनिया मुरीद है। उनकी कप्तानी से लेकर उनके शांत स्वाभाव तक को सभी पसंद करते हैं। धोनी के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी टीम के खिलाड़ियों को अच्छे से समझते हैं। हालांकि, उनकी टीम के पूर्व साथी रोबिन उथप्पा ने बताया कि उन्हें धोनी की एक बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है।
धोनी जब इंटरनेशनल क्रिकेट में आए थे तो कहा जा रहा था कि वह एक दिन में तीन से चार लीटर दूध पीते हैं। उथप्पा ने इस पर भी अपनी बात रखी है और बताया कि उन्होंने धोनी को कभी दूध पीते हुए नहीं देखा। उथप्पा साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे। धोनी की कप्तानी में ही भारत ने ये खिताब जीता था। युवराज सिंह के संन्यास का कारण 👉 उथप्पा ने बताई धोनी की एक बुरी आदत ➡️ भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेल चुके उथप्पा ने कहा कि उन्हें धोनी की एक बात पसंद नहीं आती और वो ये कि वह फोन नहीं रखते। उथप्पा ने दिए एक इंटरव्यू में कहा, "हम लगातार बात करते रहते हैं। वह फोन नहीं रखते जो काफी बुरा और इरिटेटिंग है। आप उन तक पहुंच नहीं सकते। काफी करीबी दोस्त होने के बाद भी, हमें उनके मैनेजर को बताना पड़ता है कि हम आ रहे हैं।" उथप्पा ने कहा, "हम जब बैठते हैं तो ऐसा लगता है कि समय ज्यादा नहीं निकला है। वहां 20 लोग बैठे रहते हैं। लेकिन उनके साथ आपका कनेक्शन अभी भी वैसा ही जैसा था। वो इंसान जिससे मैं पहली बार मुंबई में साल 2004 में मिला था। जिससे इंसान से मैं तब मिला था वो आज भी वैसा ही है। जब मैं उनके साथ बैठकर बात करता हूं तो दोस्ती का स्तर अलग ही होता है।"
दूध पीते नहीं देखा
धोनी को लेकर कहा जाता था कि वह काफी दूध पीते हैं और ये भी बातें उठी थीं कि वह ड्रैसिंग रूम में भी दूध पीते हैं। इस बारे में उथप्पा ने कहा, "मैंने उन्हें कभी दूध पीते नहीं देखा। कभी भी नहीं।"। धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब वह सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं। धोनी अब अधिकतर समय पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ बिताते हैं। वह रांची में अपने फार्म हाउस पर खेती भी करते हैं। ✍️ मंजीत सनसनवाल 🤔