हरियाणा का आज का मौसम
👉 हरियाणा में ठंड के बाद मौसम ने करवट ली है।दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज कि गई । मौसम विभाग ने आज और कल हरियाणा के 13 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हर रोज धूप निकलने से तापमान 22 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम बदलने से रात के तापमान में गिरावट होगी। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन के समय धूप खिलने और हवाओं में परिवर्तन के चलते तापमान में उछाल हुआ है। दिन का तापमान 22 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं मौसम विज्ञानियों ने 22 और 23 जनवरी को प्रदेश में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद फिर से मौसम साफ होगा और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। 👉 हरियाणा में बर्फबारी के चलते बढ़ी ठंड ➡️ पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी थी। पिछले तीन दिनों से हवाओं में परिवर्तन और दिन के समय धूप खिलने से मौसम साफ हुआ। हर रोज धूप खिलने पर दिन का तापमान 22 डिग्री के आसपास पहुंच गया।
वहीं रात तापमान भी सात से 10 डिग्री के बीच में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों की माने तो बुधवार को प्रदेश के 13 जिलों में वर्षा की संभावना है। 👉 10 जिलों में हो सकती है बारिश ➡️ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के सभी दस जिलों में वर्षा हो सकती है। इसी प्रकार उत्तर और पश्चिम और दक्षिण पश्चिमी में कुछ जिलों में वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञानियों की माने तो मौसम में बदलाव के बाद फिर से मौसम साफ होगा और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। 👉 हरियाणा में बर्षा को लेकर येलो अलर्ट ➡️ करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 👉 हरियाणा में तापमान ➡️ स्थान न्यूनतम अधिकतम
अंबाला 10.5 20.6
भिवानी 7.4 22.2
गुरुग्राम 10.6 22
हिसार 8.3 22.9
करनाल 8 23.2
नारनौल 7.8 21.2
पानीपत 10.3 22.5
रोहतक 9.3 20.5
सिरसा 8 23.4 ✍️ मंजीत सनसनवाल 🤔