दिल्ली आज का मौसम
👉 दिल्ली में 22 जनवरी से 23 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराश श्रेणी में दर्ज की गई है। आखिरकार मौसम विभाग ने दिल्ली के आज के मौसम को लेकर क्या अनुमान लगाया है। राजधानी दिल्ली में तीन दिनों की गर्माहट के बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम एक बार फिर करवट लेगा। पूर्वानुमान है कि दिनभर बादल छाए रहेंगे। शाम और रात के समय गर्जन वाले बादल बनने और हल्की बरसात भी होने के आसार हैं। इससे ठिठुरन भरी ठंड बढ़ेगी तो तापमान में गिरावट हो सकती है। 👉 दिल्ली में मंगलवार को मौसम रहा गर्म ➡️ उधर, दिन भर खिली रही तेज धूप के बीच मंगलवार को भी गर्माहट का एहसास हुआ। खासकर दोपहर के समय लोगों को गर्म कपड़े बिल्कुल भी नहीं सुहाए। यही वजह रही कि अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
👉 दिल्ली का पीतमपुरा सबसे गर्म ➡️ वहीं, हवा में नमी का स्तर 95 से 45 दर्ज किया गया। पीतमपुरा दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 👉 दिल्ली - NCR में छाएगा स्माॅग ➡️ मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार की सुबह ज्यादातर जगह स्मॉग एवं मध्यम श्रेणी का कोहरा रहने के आसार हैं। कहीं कहीं घना कोहरा हो सकता है। दिनभर बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के वक्त गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 11 डिग्री रहने का अनुमान है। 👉 दिल्ली मौसम के मौसम को लेकर विभाग का यलो अलर्ट ➡️ मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। बृहस्पतिवार काे भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। शुक्रवार के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 👉 मंगलवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में ➡️ मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की गई। सीपीसीबी के मुताबिक, राजधानी का एक्यूआई 289 दर्ज हुआ। एक दिन पूर्व सोमवार को यह 314 रहा था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें 25 अंकों की गिरावट आई है। एनसीआर के शहरों में भी कहीं मध्यम और कहीं खराब श्रेणी में एक्यूआइ दर्ज किया गया। 👉 मंगलवार को NCR के विभिन्न शहरों का एक्युआई ➡️ शहर सीपीसीबी एक्यूआई
दिल्ली 289 213
गुरुग्राम 212 180
गाजियाबाद 150 161
फरीदाबाद 154 160
ग्रेटर नोएडा 165 159
नोएडा 1
51 156
✍️ मंजीत सनसनवाल 🤔