https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1494766442523857 हरियाणा में वेलेंटाइन डे पर मौसम ने की बेईमानी , तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार : नया पश्चिम विक्षोभ हुआ एक्टिव

हरियाणा में वेलेंटाइन डे पर मौसम ने की बेईमानी , तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार : नया पश्चिम विक्षोभ हुआ एक्टिव

0

 हरियाणा में मौसम में बदलाव आने वाला है। आज 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे से एक ने पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाएं चलेंगी और बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की भी संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है।




हरियाणा में वेलेंटाइन डे पर मौसम ने की बेईमानी , तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार : नया पश्चिम विक्षोभ हुआ एक्टिव




 हरियाणा के मौसम में बदलाव होगा। प्रदेश में 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे से नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हवाएं चलने के साथ ही बादलवाई हो सकती है। बादल छाने से तापमान में भी बदलाव आएगा।



कई जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना ➡️ 



  इसके बाद 16 फरवरी से प्रदेश के कुछ हिस्से में बूंदाबांदी होने की संभावना है। लगातार मौसम में बदलाव के चलते पिछले दो दिन में रात और दिन के तापमान में बदलाव हुआ है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की है।


 भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी मौसम साफ है। मगर नया पश्चिमी विक्षोभ से चलने वाली हवाओं और बादलवाई से तापमान में बदलाव होगा। अभी दिन के समय धूप खिलने के कारण प्रदेश के कई जिलों का तापमान 25 डिग्री के आसपास चल रहा है। 



रोहतक का तापमान पहुंचा 25 डिग्री ➡️


मौसम विज्ञानियों के अनुसार रोहतक का तापमान 25.7 डिग्री तक पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो औसत तापमान अभी फसल के लिए सही है। उसे नुकसान नहीं होगा। दिन के समय धूप खिलने के वह फसलों के छिड़काव करें।



गेहूं व सरसों की फसल को फायदा ➡️


 बता दें कि कैथल जिले में पिछले दस दिनों से मौसम सामान्य चल रहा है। वीरवार को सुबह के समय शीत हवाएं चली, लेकिन दिन में मौसम साफ रहा। इससे गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसल को फायदा हो रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 23.0 एवं न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ होने से शहर के पार्कों व बाजारों में रौनक बढ़ रही है।


दोपहर के समय लोग पार्कों में धूप सेकते हुए नजर आ रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए कोहरा छाया रहना चाहिए, जो दो दिनों से नहीं है, लेकिन अभी दिन व रात का तापमान गेहूं व सरसों की फसल के हिसाब से ठीक चल रहा है।


दिन का तापमान 25 डिग्री से कम व रात का तापमान 9.0 डिग्री से कम चल रहा है। इससे दोनों ही फसलों को फायदा है। सब्जियों की फसल के लिए भी यह मौसम फायदेमंद है। अगर तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहता है तो फसलों को नुकसान होने की संभावना है।                                                                                   ✍️   मंजीत सनसनवाल 🤔

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Followers

To Top